एमपी ब्रेकिंग

डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की संचार रणनीति को मिलेगी नई मजबूती

लक्ष्मीनारायण पानेरी बने मंदसौर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी

लक्ष्मीनारायण पानेरी बने मंदसौर भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी

डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की संचार रणनीति को मिलेगी नई मजबूती

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के डिजिटल एवं सोशल मीडिया नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की विधिवत सहमति से श्री लक्ष्मीनारायण पानेरी को भाजपा सोशल मीडिया विभाग का मंदसौर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पानेरी की नियुक्ति से मंदसौर संभाग में पार्टी के डिजिटल अभियानों, सोशल मीडिया गतिविधियों एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है। पार्टी द्वारा आगामी क्षेत्रीय कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लक्ष्मीनारायण पानेरी की नियुक्ति पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंदसौर संभाग में पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठन की डिजिटल उपस्थिति और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!