राजनीति

अरविन्द बागड़ी फिर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस कमेटी

अरविन्द बागड़ी फिर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से इंदौर नगर निगम के दो बार पार्षद रहे, तीन बार ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष और दो विधानसभा चुनावों में संचालक तथा एक लोकसभा चुनाव में संचालक के रूप में पार्टी संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले अरविन्द बागड़ी को प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में पुनः प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है।

बागड़ी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवक कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष से की है। वे अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मप्र वैश्य महासम्मेलन, महाराजा अग्रसेन पारमार्थिक न्यास, इंदौर बगान फुटबॉल क्लब एवं श्रीसिद्धि विनायक भक्त मंडल खजराना गणेश मंदिर से भी जुड़े रहे हैं। वर्ष 2004 में उन्हें जिला प्रशासन की ओर से श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान भी मिल चुका है। अब एक बार फिर उन्हें प्रदेश कांग्रेस के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अनेक वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं वैश्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!