ताज़ा खबरएमपी ब्रेकिंग

छतरपुर: जमीन विवाद में गोलीकांड के बाद धीरेंद्र शास्त्री के भाई सालिगराम गर्ग गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

कोड़ा गांव की घटना में एक युवक गंभीर घायल, पुलिस ने साथी अंकित मिश्रा को भी किया गिरफ्तार

सत्याग्रह लाइव। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सालिगराम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया है।

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

सालिगराम गर्ग और अंकित मिश्रा गिरफ्तार

गोलीकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सालिगराम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि घटना जमीन विवाद के दौरान हुई थी और इसी विवाद में गोली चलने से युवक घायल हुआ।

चार आरोपी नामजद, अन्य की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में कुल चार आरोपी शामिल बताए गए हैं, जिनमें तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी है। गिरफ्तार आरोपियों के अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आया बयान

भाई सालिगराम गर्ग की गिरफ्तारी से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सालिगराम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है और पूरा विश्व ही उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करे और जो भी उचित कार्रवाई हो, वह की जाए। साथ ही उन्होंने इस मामले में उनका नाम नहीं जोड़ने की बात भी कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!