खरगोनधर्म-संस्कृतिमध्यप्रदेश

बड़वाह। बड़वाह के कालिका माता मंदिर में अश्विन नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य मे चतुर्दशी पर हुआ देर रात विशाल भंडारा….

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर के अति प्राचीन मां कालिका माता मंदिर में विगत दिनों गई अश्विन नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में रविवार को चतुर्दशी पर मंदिर के पुजारी पंडित रमेशचंद्र अत्रे के सानिध्य में

हवन-पूजन के साथ मां भगवती राजराजेश्वरी कालिका माता का चोला शृंगार किया गया। व रात्रि 8 बजे माता की 108 दीपो व सवा किलो कपूर से महाआरती की गई। उसके पश्चात विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन प्रारंभ हुआ जो देर रात ग्यारह बजे तक चलता रहा।

मंदिर के आचार्य पंडित कुशल अत्रे ने बताया कि आश्विन नवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ भगवती महाकालीका का नौ दिवस तक विशेष श्रृंगार, हवन पूजन एवम महाआरती की गई थी।

उसी उपलक्ष्य मे रविवार को चतुर्दर्शी तिथि पर माँ भगवती महाकालीका का विशेष श्रृंगार पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ की पूर्णाहुति दोपहर 12 बजे की गई। व रात्रि 8 बजे महाआरती के बाद विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जो देर रात 11 बजे तक चलता रहा। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!