खरगोनचिकित्साप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य
बड़वाह। बड़वाह की नर्मदा नदी में नहाने के दौरान गोताखोरो ने युवक को गहरे पानी में डूबते हुए बचाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह से दो किलोमीटर दूर नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर सोमवार को इंदौर निवासी युवक को स्थानीय गोताखोरों द्वारा डूबते हुए बचाया गया।
युवक का नाम जयराम निवासी इंदौर बताया जा रहा हैं। जो की नर्मदा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबते हुए नर्मदा घाट पर तैनात गोताखोर बाबूलाल मंगले, कान्हा गिरी गापू , सुरेश केवट, जितेश केवट ने तुरंत पानी मे छलांग लगाते हुए ट्यूब की मदद से बचाया है।
गोताखोर मंगले ने बताया कि गनीमत रही कि सही समय पर साथी गोताखोरों ने युवक को मौके पर पहुंचकर गहरे पानी से डूबते हुए बचाया है। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।




