एमपी ब्रेकिंगताज़ा खबरधारविशेष रिपोर्टसरकारी हलचल
विनोद राठौर बने राज्य कर्मचारी संघ के धार जिला अध्यक्ष
एक सप्ताह में जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन होगा

विनोद राठौर बने राज्य कर्मचारी संघ के धार जिला अध्यक्
एक सप्ताह में जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन होगा
आशीष यादव धार।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत विनोद राठौर, कार्यवाहक वनपाल, सामान्य वन मंडल धार को राज्य कर्मचारी संघ का धार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन इंदौर संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर द्वारा संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए किया गया है।
इंदौर संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर ने मनोनयन आदेश जारी करते हुए विनोद राठौर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में कहा गया है कि राठौर एक सप्ताह के भीतर जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर उसकी जानकारी संगठन को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं। मनोनीत जिला अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की रीति-नीति एवं संघ संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।”
राजेन्द्र राठौर ने आशा व्यक्त की है कि विनोद राठौर संगठन की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करेंगे और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों के निराकरण के लिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के मनोनयन से जिले में राज्य कर्मचारी संघ की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। अब जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन द्वारा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
वहीं राठौर को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की जिसमें राहुल सोलंकी, आकाश बडेरा, कमल रावत, सचिन राठौर, सुरेंद्र सोलंकी, राकेश दामके, सोहन वास्केल, जितेंद्र चौधरी, रितेश त्रिवेदी, लक्ष्मण भवेल, जगदीश मालवीय,चेतना कुशवाह अनिता सिसोदिया, संतु नायक, बबीता बघेल, जलालुद्दीन कुरैशी, रमेश मेड़ा, राजेश लिटोरिया, पाताल भारती, सुनील बघेल, देवीसिंह चोंगड, कमल रावत, राजेंद्र राजपूत, संतोष उपाध्याय, श्याम जामलिया, संतोष भँवर, भूपेंद्र लक्षेता, मुकाम चौहान, राकेश श्रीवास्तव, चित्रलेखा चौहान, अजय बघेल, महेंद्र ठाकुर, दिनेश राणा, आदि कर्मचारी ने बधाई दी।




