एमपी ब्रेकिंगखरगोनदेशप्रशासनमध्यप्रदेशराजनीतिविशेष रिपोर्टसरकारी हलचल

बड़वाह। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र की चोरल नदी में तत्काल पानी छोड़ने की मांग…ग्रामीण इलाकों में जलसंकट गहराया…

कपिल वर्मा बड़वाह। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अल्प वर्षा के कारण गंभीर जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलसंकट के समाधान हेतु चोरल नदी में अविलंब पानी छोड़ने की मांग ग्रामवासियों ने प्रशासन से की है।

इस संबंध में विधायक सचिन बिरला ने खरगोन जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर जलसंकट की गंभीरता से अवगत करवाया है और तत्काल प्रभाव से चोरल नदी में पानी छोड़ने की मांग की है।

विधायक सचिन बिरला ने कहा कि बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के निचले प्रवाह क्षेत्र के ग्राम अरोदा, कुंडिया बेकलिया,थरवर, बरझर, रामकुल्ला, झिगड़ी एवं रूपाबेड़ी के रहवासी गंभीर जलसंकट का सामना कर रहे हैं और अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं।

अल्प वर्षा के कारण चोरल नदी का पूरी तरह सूख जाना मात्र एक भौगोलिक घटना नहीं अपितु एक मानवीय और पर्यावरणीय त्रासदी की ओर संकेत कर रहा है।

प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में ग्राम चोरल स्थित गंभीर परियोजना के पीएस-3 से चोरल नदी में पानी छोड़कर इन क्षेत्रों की जीवनरेखा को जीवित रखा जाता है। किंतु इस वर्ष पानी छोड़ने में हो रहे विलंब के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर अत्यधिक नीचे जा चुका है।

इस कारण हैंडपंप, कुएं, बावड़ी जैसे जलस्त्रोत पूरी तरह सूख गए हैं। पानी के अभाव में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चोरल नदी के सूख जाने से समीपवर्ती जंगलों के वन्यप्राणी और पालतू पशु पानी के लिए भटक रहे हैं।

यदि चोरल नदी में तत्काल पानी नहीं छोड़ा गया तो क्षेत्र में बड़ी संख्या में मूक पशुओं की अकाल मृत्यु होने की आशंका है। इसके अलावा जल संकट के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इसलिए चोरल नदी में पानी छोड़ने हेतु कार्यपालन यंत्री ओएसपी नहर संभाग धामनोद और गंभीर परियोजना के पीएस-3 को चोरल नदी में अविलंब पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने के निर्देश दिए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!