खरगोनअपराधताज़ा खबरप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

सेंधवा में 17 वर्षीय किशोरी के मामले से मचा हड़कंप, जयस नेता सहित दो युवकों पर गंभीर आरोप

मृत बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस, किशोरी के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ प्रकरण

सेंधवा। बड़वानी जिले के सेंधवा में एक नाबालिग किशोरी से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। करीब आठ माह की गर्भवती किशोरी ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सामने आए आरोपों के आधार पर पुलिस ने जयस से जुड़े एक पदाधिकारी और उसके सहयोगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला

सोमवार दोपहर सेंधवा के सिविल अस्पताल में 17 वर्षीय किशोरी के भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली। किशोरी ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां महिला अधिकारी ने किशोरी के बयान दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अपने बयान में राहुल सोलंकी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने गर्भवती होने के बाद गर्भपात की गोलियां दिए जाने की बात भी कही।

राहुल सोलंकी और दिलीप के खिलाफ केस

किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात राहुल सोलंकी और उसके सहयोगी दिलीप के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जयस और आदिवासी संगठनों में सक्रिय है राहुल

राहुल सोलंकी जयस का ब्लॉक अध्यक्ष होने के साथ मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के युवा प्रभाग का बड़वानी जिला अध्यक्ष भी है। वह ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपाली गांव का निवासी है। आदिवासी कार्यक्रमों और जयस के आंदोलनों में उसकी सक्रियता रही है।

भाजपा के पूर्व पदाधिकारी ने उठाए सवाल

भाजपा के पूर्व अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. रेलाश सेनानी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का प्रतिनिधि और हितैषी होने का दावा करने वाले कुछ लोग समाज की बेटियों के साथ गलत कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!