सांसद शंकर लालवानी के दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह 13को
शहर से ग्रामीण अंचलों तक कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दिया आमंत्रण-*

*सांसद शंकर लालवानी के दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह में उमड़ेगा उत्साह-*
*शहर से ग्रामीण अंचलों तक कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दिया आमंत्रण-*
*जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक होंगे शामिल-*
इंदौर। दीपावली के पावन पर्व के पश्चात आपसी स्नेह, आत्मीयता एवं सामाजिक समरसता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इंदौर सांसद शंकर लालवानी द्वारा 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को भव्य दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओल्ड पलासिया स्थित सांसद कार्यालय परिसर (लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने), इंदौर में आयोजित होगा। समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा शहर एवं ग्रामीण अंचलों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह केवल त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग से आत्मीय संवाद स्थापित करने और आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाने का माध्यम है। इंदौर की एकता, स्वच्छता और विकास में सभी समाजों एवं नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से मिलना, उनकी कुशलक्षेम जानना और आत्मीय संवाद करना सदैव उनकी प्राथमिकता रही है। इस आयोजन का उद्देश्य भी भीड़ एकत्रित करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ स्नेह एवं अपनत्व का रिश्ता और मजबूत करना है।
इस अवसर पर अन्नकूट प्रसादी के साथ दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होगा। सांसद लालवानी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व सांसद सेवा संकल्प से जुड़े कपिल जैन, विशाल गिदवानी, मनीष बसानी,कमल गोस्वामी, मोहनसिंह काछवा, जितेन्द्र जटिया,सतीश शर्मा, विनोद चंदानी, बंटी गोयल, गगन खुबानी, मोहन राठौर, संकल्प वर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा संभाला जा रहा है।



