बड़वाह। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल रही चैंपियन… संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन…

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर के महेश्वर रोड़ स्थित नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-14 गर्ल्स टीम ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस शानदार उपलब्धि के साथ अंडर-14 गर्ल्स टीम का चयन संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। अब छात्राएं आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखने के लिए तैयारी करेंगी। इस शानदार उपलब्धि का श्रेय हमारे विद्यालय के खेल प्रशिक्षक रोहित वासुनिया, श्याम बोडदिया और प्रियंका गुर्जर को भी जाता है। नर्मदा वैली स्कूल को अपने इन होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि ये युवा खिलाड़ी संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील जैन, शैक्षणिक निदेशिका नीतू जैन, निदेशक आशीष जैन, निदेशिका डॉ. दृष्टि जैन, प्राचार्य एवं उपप्राचार्य व समस्त शिक्षकगण ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।



