संस्था ‘आनंद गोष्ठी’ ने इंदौर के सभी मुक्तिधामों पर किया दीपदान, रंगोली सजाकर पुरखों को किया याद
संस्था "आनंद गोष्ठी

संस्था ‘आनंद गोष्ठी’ ने इंदौर के सभी मुक्तिधामों पर किया दीपदान, रंगोली सजाकर पुरखों को किया याद
इंदौर। संस्था “आनंद गोष्ठी” द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर इंदौर शहर के सभी मुक्तिधामों (श्मशानों) के मुख्य द्वारों पर “एक दीया, पुरखों के नाम” लगाने का अनुष्ठान किया गया। संस्था के संस्थापक व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री गोविन्द मालू द्वारा प्रारम्भ की गई इस पवित्र परंपरा के अनुसार यह आयोजन का 16वां वर्ष था। संस्था के संयोजक लव गोविन्द मालू ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर अपने पूर्वजों का पुण्य स्मरण किया और उनसे राष्ट्र की सुख-अभ्युदय, समृद्धि व सौभाग्य का आशीर्वाद माँगा। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और अपनी त्रुटियों का प्रायश्चित किया।
जुनी इंदौर मुक्तिधाम पर हुआ मुख्य आयोजन
अभियान का मुख्य कार्यक्रम आज शाम जुनी इंदौर मुक्तिधाम पर संस्था के संयोजक लव गोविन्द मालू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहाँ सभी ने सामूहिक मंत्रोच्चार के बीच दीपदान किया।
यहाँ संस्था के लालू शर्मा, विनोद खण्डेलवाल और दीपू माली,अनमोल शर्मा,कुलदीप बेलिया,लक्की यादव ने अत्यंत आकर्षक व रंगबिरंगी रंगोली सजाई।
इस मुख्य आयोजन में सर्वश्री देवकीनंदन तिवारी,विपुल गोयल, दिनेश गोयल, अमित झा,कुलदीप एकवन, अंशुल पंडित, मुकेश खिंची, अमित विजयवर्गीय, शैलेंद्र राठौर, स्वप्निल तायड़े, अमन कसेरा, राहुल माली,बबलू शर्मा,अमित विजयवर्गीय,मनीष गुप्ता,चिराग काबरा,जितेन्द्र नावरे सहित कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहर के इन मुक्तिधामों पर भी सजे दीप
संस्था के पदाधिकारियों व प्रभारियों ने शहर के अन्य प्रमुख मुक्तिधामों पर भी पूरी श्रद्धा के साथ दीपदान किया और रंगोली बनाई। इसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
रामबाग मुक्तिधाम: सुधीर दांडेकर,पंचकुईया मुक्तिधाम:रोहित प्रताप करोसिया,बाणगंगा मुक्तिधाम: गोलू रघुवंशी,तिलक नगर मुक्तिधाम: दिनेश गर्ग,चितावद मुक्तिधाम: राजू बौरासी,मालवा मिल मुक्तिधाम: रवि खोकर,रीजनल पार्क मुक्तिधाम: योगेश हार्डिया के संयोजन में कार्यक्रम हुए




