
सेंधवा में शराब मुक्ति के लिए आयोजित शिविर में 13 लोगों ने दवाई ली और 13 लोगों ने शराब का नशा नहीं करने की शपथ ली। गुजरात और महाराष्ट्र से लोग शिविर में पहुंचे, जहां स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड इन्वेस्टिगेशन की सुविधा रही।
सेंधवा प्रेमसुख हॉस्पिटल, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सेंधवा द्वारा 20 सितंबर को शराब मुक्ति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन एवं दवाई वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 13 लोगों द्वारा शराब मुक्ति के लिए दवाई ली गई। वहीं 13 व्यक्तियों ने शपथ ली कि वे जीवन में कभी भी शराब का नशा नहीं करेंगे।

गुजरात और महाराष्ट्र से भी पहुंचे लोग
शिविर में सेंधवा के अलावा गुजरात एवं महाराष्ट्र से भी लोग नशा मुक्ति के लिए दवाई लेने पहुंचे। शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड इन्वेस्टिगेशन की सुविधा उपलब्ध थी।
विदित होवे कि प्रेमसुख हॉस्पिटल एवं नशा मुक्ति केंद्र द्वारा पिछले कई महीनों से नशा मुक्ति के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जिन लोगों द्वारा नशा मुक्ति के लिए दवाइयां ली गई हैं, उनमें से बहुत से लोगों की शराब पीने की लत छूट गई है। यह जानकारी प्रेमसुख हॉस्पिटल, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के संचालक डॉक्टर एम.के. जैन द्वारा दी गई।


