विशेष रिपोर्ट

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण

छात्रों की गूंज

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है शनिवार शाम 5 बजे राहुल गांधी इस आयोजन में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,मीडिया प्रभारी मुकेश नायक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेताओं ने एक मंच से प्रेस वार्ता लेकर कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। इस दौरान जीतू पटवारी और सभी नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम में अलग-अलग तरह से रोक लगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन का आयोजन होकर रहेगा। जीतू पटवारी ने दावा किया है कि छात्रों की गूंज आयोजन में कितनी संख्या में स्टूडेंट्स आएंगे की कार्यस्थल पर रखने की जगह नहीं मिलेगी। कोई उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के आयोजनों के लिए अपने आप सभी तरह की परमिशन मिल जाती है उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाता किंतु कांग्रेस से पैसा लिया जा रहा है अलग-अलग तरह से शर्तें लागू की जा रही है किंतु हम पैसा भी देंगे और नियमों का पालन भी करेंगे और यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में लड़के और लड़कियों के लिए बैठने की ओर खड़े रहने की अलग-अलग विशेषताएं की गई है इसको लेकर कांग्रेस द्वारा वॉलिंटियर्स भी लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!