बड़वाह। मोरटक्का पुल पर जाने वाले भारी वाहनों व यातायात में बाधक बन रही बसों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही…

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर के इंदौर इच्छापुर हाईवे की मुख्य सड़क से नर्मदा के मोरटक्का पुल से प्रतिबंधित 20 टन से अधिक के भारी वाहनों का लगातार आवागमन जारी है तथा बसों के मनमर्जी स्टॉप के कारण नगर की पूरी यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
इसी को लेकर जब से ट्राफिक इंस्पेक्टर आशा यादव ने नगर की कमान संभाली है वे ओर उनकी टीम शहर के यातायात व्यवस्था को सुधार करने मे लगातार प्रयत्न शील है।
इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि शहर में आने वाले 20 टन से अधिक भारी वाहनों पर चलानी कार्यवाही करते हुए नर्मदा पुल से नहीं जाने की हिदायत दी है। साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था में बाधक बन रही कुछ यात्री बसों पर भी चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हें भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई।
यातायात पुलिस ने नगर के एमजी रोड़ पर अव्यवस्थित खड़े फल सब्जी के ठेलो को व्यवस्थित कर उन्हें भी सख्त हिदायत दी है कि ठेलो को रोड़ पर नहीं लगाए है। इस दौरान एमजी रोड़ के व्यापारियों ने ठेलो को दुकान के सामने से हटाने की मांग की। जिस पर उन्हें नगर पालिका से सम्पर्क करने का बताया गया।
विदित रहे कि कलेक्टर आदेशानुसार मोरटक्का पुल से 20 टन से अधिक भार वाले वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध है। व बायपास चालू होने के बाद भी बहुत से भारी वाहन शहर से होकर गुजर रहे है।
रविवार को शासकीय कालेज के सामने यातायात पुलिस द्वारा कुछ भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए चालकों को हिदायत दी गई। कि वे अपने वाहन महेश्वर रोड से होते हुए नए हाईवे ले लेकर जाए।




