ताज़ा खबरमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य
बड़वाह। नर्मदा नदी ने नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबते हुए युवक को गोताखोर ने बचाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर रविवार को इंदौर निवासी एक युवक को नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबते हुए गोताखोर बाबूलाल मंगले ने छलांग लगाते हुए ट्यूब की मदद से बचाया है।
गोताखोर बाबूलाल मंगले ने बताया कि 22 वर्षीय युवक मुकेश वर्मा इंदौर का निवासी है। वह अपने दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान करने आया था।
वह नहाने के दौरान गहरे व तेज बहाव वाले पानी मे जाने से डूब रहा था, जिसे बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही बताया कि श्रद्धालुओं को बार बार गहरे पानी मे जाने से मना किया जाता हैं। लेकिन वह अपनी मनमानी करते हुए गहरे पानी मे जाते हैं और डूबने लगते हैं।




