बड़वाह। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवनों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण…. पॉलिटेक्निक की टीम करेगी जांच…

कपिल वर्मा बड़वाह। वार्ड क्रमांक दो में स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर का बुधवार को नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता महिम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, एसडीएम सत्यनारायण दर्रों, पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग काफी जर्जर अवस्था में हैं। बिल्डिंग परिसर में लगी ऊंची चिमनी, लोहे के टीन शेड बच्चों के लिए खतरा बन सकती है । इसलिए पुरानी बिल्डिंग का डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक हैं। साथ ही बताया कि एसडीएम के निर्देश के बाद पॉलिटेक्निक की टीम का द्वारा इस बिल्डिंग का फिजिकल वेरीफिकेशन किया जाएगा। जैसे ही टीम द्वारा पुष्टि हो जाएगी इसके बाद इस बिल्डिंग को डिस्मेंटल किया जाएगा।
बिल्डिंग के डिस्मेंटल के बाद यहां बच्चों के खेलने के लिए एक बड़े ग्राउंड का निर्माण किया जा सकता हैं। अभी वर्तमान में नई बिल्डिंग में बच्चों के लिए सुविधा का अभाव है। यहाँ कमरे बहुत ही छोटे बने हुए है। इसके साथ ही यहां स्कूल परिसर में बेहतर सुविधाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा करेंगे।
नए बिल्डिंग परिसर में जो छोटे निर्माण कार्य है उन्हें नगर पालिका में शाला कर के माध्यम से एस्टिमेट बनकर टेंडर निकालकर दूर किया जाएगा। बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दर्रा ने बताया कि पिछले वर्ष भी जर्जर हो चुकी बिल्डिंग का प्रस्ताव बना के भेजा गया था लेकिन किसी कारण वश काम नहीं हो पाया था लेकिन अब निरीक्षण के बाद पॉलिटेक्निक की टीम द्वारा इस जर्जर हो चुकी बिल्डिंग का निरीक्षण किया जाएगा।

रिपोर्ट आने के बाद इसे डिस्मेंटल किया जाएगा जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इसके साथ ही स्कूल को बच्चों को बसों में किराए वृद्धि को लेकर आ रही परेशानियों के बारे में कहा कि जल्द ही एसडीओपी द्वारा बस संचालकों की बैठक लेकर इसे दूर किया जाएगा। बच्चों को बसों में हो रही परेशानी को लेकर बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि बस संचालकों से बात की गई।
बस संचालकों द्वारा आश्वस्त किया गया है कि बच्चों से न्यूनतम किराया लिया जाएगा जिससे बच्चों को परेशानी ना आए। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष के साथ स्कूल प्राचार्य सुधीर राठौर, इंजीनियर श्वेता सुमन,अजय पंड्या, बीईओ रेवाराम वर्मा के साथ यतींद्र जोशी मौजूद रहे।




