अपराधताज़ा खबरदेशधर्म-संस्कृतिविशेष रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा कदम, एसआईटी की सिफारिश पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराएं लगाई गईं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की सिफारिश के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मामला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता श्री कृष्ण मोहन हैं, जिनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण कायम किया।
जानकारी के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट ने टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाकांत मिश्रा, सुभाष और करूणेश समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला रामजन्मभूमि कोतवाली में पंजीबद्ध किया गया है।
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और एसआईटी की अनुशंसाओं के आधार पर दर्ज इस प्रकरण में पुलिस आगे की जांच कर रही है। मामले में नामजद आरोपियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जाएगी।



