बड़वाह। बड़वाह में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा… बड़ी संख्या में देशभक्त हुए शामिल….

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सीआईएसफ से हुई जो झंडा चोक, गोल बिल्डिंग एमजी रोड, मेन चौराहे, जयस्तंभ चौराहे, महेश्वर रोड होते हुए नगर पालिका परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा मे नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष अंकित गुप्ता, भाजपा नेता महिम ठाकुर, एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन, नायब तहसीलदार निशा कनास, नपा सीएमओ कुलदीप किशुंक सहित सीआईएसफ के जवान सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति गीतों में सभी कदम ताल करते हुए चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा में बोहरा समाज का फखरी स्काउट बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।जहां समाज जनों द्वारा यात्रा में देश भक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी गई।
इसके साथ ही एसडीओपी अर्चना रावत के साथ प्रशासनिक अधिकारी भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा में करीब दो हजार से अधिक देश भक्ति ने हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई।

रेली में धार्मिक सामाजिक राजनीतिक, प्रशासनिक अधिकारियों सहित सीआईएसफ के जवान स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि सभी अपने घरों में तिरंगा लगाए।
तिरंगा यात्रा में रवि जैन, रोमेश विजयवर्गीय, मोनू वर्मा, महेंद्र सिंह अमई, राजू राठौर, लाखन गड़गोती, कमलेश सेन, रूपसिंह रावत, अनिल कानूनगो, विजय महाजन, विजय सोनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।



