खरगोनएमपी सियासतताज़ा खबरप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टसरकारी हलचल

बड़वाह। NHAI ने किया फोरलेन और बायपास पर आवाजाही को बंद… बड़वाह की सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव…

कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर इच्छापुर हाइवे के निर्माण कार्य को गति देने के लिए अब एनएचएआई के सख्त निर्देशों के बाद ठेकेदार द्वारा शनिवार से नए फोरलेन एवं बायपास से सभी तरह के वाहनों के आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया गया हैं।

फोरलेन ओर बायपास से आवागमन बंद होने के बाद एक बार फिर बड़वाह शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का बोझ ओर जाम की स्थितियों के हालत बनेंगे।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष बिरला ने बताया कि नए फोरलेन, बायपास एवं नर्मदा पुल पर भारी संख्या में आवागमन के कारण प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी हो रही थी। इसलिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि आवागमन को बंद कर निर्माण कार्य को गति दी जाए जिससे फोरलेन निर्माण का काम जल्दी से जल्दी पूरा हो सके।

पीडी आशीष बिरला ने बताया कि अत्यावश्यक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अब प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा होने तक फोरलेन ओर बायपास पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

ठेकेदार रूद्रा पाटिल ने बताया कि फोरलेन ओर बायपास से भारी आवागमन से निर्माण कार्यों में रुकावटें आ रही थी इसलिए उच्च निर्देशों को देखते हुए फोरलेन ओर बायपास पूरी तरह बंद किया गया है। जब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होगा तब तक अब आवागमन बंद रहेगा।

अब देखना यह हे कि बड़वाह नगर मे यातायात के भारी दबाव को लेकर प्रशासन इन परिस्थितियों से निपटने के लिए क्या कदम उठाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!