देश

व्यंकटेश बालाजी को लगा छप्पन भोग

आओ आओ रे सांवरिया छप्पन भोग लगाओ जी

*व्यंकटेश बालाजी को लगा छप्पन भोग,*

*आओ आओ रे सांवरिया छप्पन भोग लगाओ जी*

इंदौर। श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री वेंकटेश बालाजी को छप्पन भोग लगाया गया । चावल रूपी गिरिराज पर्वत पर गिरिराज जी के दर्शन भी इस दौरान हुए।

भजन सम्राट भोपू जी के भजन आओ आओ रे सांवरिया छप्पन भोग लगाओ रे सांवरिया, थाली भरकर लाई खीचड़ो ऊपर घी की बाटकी, म्हारा बाल गोविंदा जी म्हारा घर रमवा आजो जी, जैसे भजनों के साथ भगवान बालाजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने भजन संध्या का देर रात तक लुफ्त उठाया और इस दौरान झूम कर नृत्य भी भक्तों के द्वारा किया गया। मंदिर परिसर में सुंदर रंगोली भी सजाई गई।

 

मंदिर समिति के दिनेश अग्रवाल , मनोहर सोनी एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री वेंकटेश बालाजी को नारियल के पानी के प्रयोग एवं कुएं के पानी से बने हुए छप्पन पकवान का ही भोग लगाया गया था। जिसमें जलेबी, मालपुआ, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, लड्डू ,खीर ,खिरान मिक्चर , नमकीन चावल, सेव, नमकीन दाल ,मक्खन बड़ा, दही बड़ा ,दही चावल,जलेबी, रबडी सहित कई पकवानों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर भगवान वेंकटेश बालाजी के समक्ष चावल के छोटे से गिरिराज पर्वत का भी निर्माण किया गया । भगवान की आरती के पश्चात दर्शन भक्तों के लिए खोले गए। इस अवसर पर स्वामी जी श्री केशवाचार्य जी महाराज बालक स्वामी जी ने भक्तों से झूठन न छोड़ने एवं जल का महत्व समझाते हुए कहां इंदौर में जल संकट की आहट सुनाई दे रही है तो हमें अभी से सचेत होकर जल का सदुपयोग करना चाहिए अतिरेक उपयोग से बचना चाहिए ।अपने पड़ोसियों को भी जरूरत एवं आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर श्री धाम सरकार ने भी वेंकटेश बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के भगवानदास हेडा कैलाश जोशी, कालू सारडा,अक्षय काबरा, गिरीश कश्यप, बंशीधर सोमानी राजेंद्र मंत्री राजा लड़ा, राम हुरकट, मोहित कश्यप, प्रदीप साबू ,बलराम समदानी, पदमा सोनी ,सरलाहेड़ा, राम काबरा, रामकिशन साबू नारायण मालानी सहित अनेक गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!