बड़वाह। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में 80वॉ स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया….विद्यार्थियों ने शैक्षणिक नृत्य-नाटिका की दी प्रस्तुत…

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा ‘‘वंदे मातरम’’ के सामूहिक गायन से हुआ। राष्ट्रीय ध्वज विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार जैन एवं डॉ. दृष्टि जैन द्वारा फहराया गया और उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर नीतू जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कारों, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता के गुणों से परिपूर्ण करना भी है। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और देश का सम्मान करते हुए अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में NCC कैडेट्स, जूनियर एवं सीनियर बैंड तथा विद्यार्थियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। अनुशासन और देशभक्ति से परिपूर्ण मार्च पास्ट ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा 12 की डिस्ट्रिक्ट टोपर वैष्णवी अजय डोंगरे (मैथ स्ट्रीम) सिटी टोपर दीपेश चंद्रशेखर उंचोलिया (बायोलॉजी स्ट्रीम), सिटी टोपर जानसी नंदराम परिहार (ह्यूमैनिटी स्ट्रीम) को सम्मानित किया गया।
इसके बाद डायरेक्टर सुनील जैन, अकादमिक डायरेक्टर नीतू जैन, डायरेक्टर डॉ. दृष्टि जैन एवं कार्यक्रम के निर्णायक अनीता भागचंद जैन लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट जीएमटी कोऑर्डिनेटर और हिनल पारीख प्रोफेसर रेवा गुर्जर कॉलेज द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया तथा अतिथियों एवं निर्णायकों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्री – प्राइमरी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य तथा कक्षा-1 के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कक्षा-2 के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर शिक्षा और मनोरंजन का सुंदर समन्वय किया।
ब्रह्मा हाउस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आधारित ’जूनियर एक्ट’ एवं श्रीकृष्ण के शिष्य जीवन पर आधारित एक्ट प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में ‘यमुना हाउस’ द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण के शिष्य जीवन पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। यमुना हाउस के जूनियर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की, वहीं सीनियर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर आधारित प्रभावशाली एक्ट के माध्यम से प्रकृति को सुरक्षित रखने एवं भारत को 2047 तक विकसित एवं प्रकृति संरक्षण की भावना जागृत की।
कार्यक्रम के अंत में मनीष यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों अविशि कुमारी, स्वस्ति आर्या, अक्षता स्थापक, सृष्टि विजयवर्गीय, ने किया।
उक्त अवसर पर संस्था के डायरेक्टर सुनील जैन, शैक्षणिक डायरेक्टर नीतू जैन, डायरेक्टर आशीष जैन, डायरेक्टर डॉ. दृष्टि जैन, प्राचार्य, उपप्राचार्य तथा समस्त शिक्षक गणों ने सभी विद्यार्थियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।




