अपराधखरगोनप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने किया कार चोरी का खुलासा….दो आरोपी गिरफ्तार…

कपिल वर्मा बड़वाह। डाकोलिया फार्म हाउस के पीछे से चोरी हुई मारुति कार के मामले में बड़वाह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। एसडीओपी मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर चोरी की कार बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि फरियादी द्वारा थाना बड़वाह पर सूचना दी कि, अज्ञात चोरों ने उनकी सफेद रंग की मारुति फ्रॉक्स कार डाकोलिया फार्म हाउस के पीछे खड़ी थी। जिसे 12 अक्टूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वाह में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के खुलासे व चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर लगाया गया।

गठित पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पर फरियादी दुकान एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेजों का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया एवं संदेहियों को चिह्नित किया गया। सीसीटीवी फुटेजों में दिख रहे संदिग्धों की तलाश पतारसी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को जानकारी मिली कि, चोरी गई कार सोनवाय टोल टैक्स, इंदौर के समीप खड़ी है। पुलिस टीम ने वाहन को बरामद कर सुरक्षित थाना बड़वाह पहुंचाया। इस घटना में ग्राम नानपुर जिला अलीराजपुर के रहने वाला राजू पिता मगन डावर एवं निवासी ग्राम खमकीबारुल के मुलेश पिता झेतु रावत का हाथ हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए राजू पिता मगन डावर एवं मुलेश पिता झेतु रावत को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त कार चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं उक्त घटना मे चोरी की गई कार की कीमत लगभग सात लाख रुपए को विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।

कार चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में बड़वाह एसडीओपी मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन नेतृत्व में शकुंतला डोडवे, अजेश जायसवाल, नितिन बौरासिया अनिल मीणा, मनोज कुशवाह, रवि यादव, विजय सिसोदिया, हरिचंद यादव, विजय राठौर, रोहित कुशवाह, विनोद गुर्जर, दिनेश जाटव, नीरज यादव, आशीष सिंह, भारत बारिया, प्रवीण, आयुष बघेल, राकेश कनासे सहित थाना बड़वाह के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल खरगोन से दीपक तलवारे, सचिन चौधरी, अभिलाष एवं मगन अलावा ने भी सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!