खरगोनताज़ा खबरप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को किया गिरफ्तार…युवक के पास से 70 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब की जप्त….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब का परिवहन करते हुए एक। युवक को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रूपए को जप्त कर कार्यवाही की गई हैं।

बड़वाह थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि शनिवार को थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति बिना नंबर की हीरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल से प्लास्टिक की केनो में कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब लेकर ग्राम नांदिया तरफ से बायपास रोड तरफ निकालने वाला हैं। प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए। पुलिस टीम का गठन किया गया एवं पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम के द्वारा ग्राम नांदिया व बायपास रोड के बीच नाकाबंदी कर आने जाने वाहनों पर नजर रखी गई व मुखबिर के बताए अनुसार हुलिये के व्यक्ति के आने का इंतजार किया गया। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को गई मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल से प्लास्टिक दो केन मोटर साइकल लटकार लाता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रोका पुलिस टीम के द्वारा रोके गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विकास पिता धनसिंह भूरिय़ा ग्राम आगरवाड़ा का निवासी होना बताया।

पुलिस टीम के द्वारा विकास की मोटर साइकल पर लटकी हुई दोनों केनो को चेक करने पर उसमे कच्ची महुआ शराब होना पाई गई। पुलिस टीम के द्वारा उक्त शराब का परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विकास के कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 7 हजार रुपए व अवैध कच्ची शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 30 हजार रुपए कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 37 हजार रुपए को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना बड़वाह पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!