खरगोनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य

बड़वाह। सिद्धवरकूट एनएचडीसी से ड्यूटी कर घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत…

कपिल वर्मा बड़वाह। सिद्धवरकूट रोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी कर घर लौट रहे 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

युवक सचिन पिता छतर सिंह मंडलोई (40) निवासी तारा नगर हैं। बताया जा रहा हैं कि युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सचिन एनएचडीसी कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर पदस्थ थे। वे प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पूरी करने के बाद बुधवार रात बाइक से बड़वाह स्थित अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सिद्धवरकूट के समीप रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी आगे लोगों को उनकी बाइक सड़क पर पड़ी दिखाई दी। वहीं सचिन भी सड़क पर घायल अवस्था में गिरे हुए थे। हादसे में उनके शरीर से खून निकल रहा था।

सड़क पर घायल अवस्था में पड़े सचिन को उपचार के लिए एनएचडीसी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसके बाद उनके शव को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उनके शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। इस मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!