मध्यप्रदेश

भाजपा का सामाजिक समरसता संकल्प महाअभियान

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती वर्ष

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती वर्ष

भाजपा का सामाजिक समरसता संकल्प महाअभियान

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में निकली कलश यात्रा

जगह जगह नागरिकों ने किया कलश का पूजन

इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं अभियान प्रभारी भूपेंद्र सिंह केसरी ने बताया कि आज संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रत्येक मंडल में सामाजिक समरसता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के छत्रपति शिवाजी मंडल, संत कबीर दास मंडल, वीर सावरकर मंडल में विधायक महेंद्र हार्डिया की उपस्थिति में कलश वंदन यात्रा निकाली गयी। यात्रा बैंड बाजे, ढोल ढमाकों एवं डीजे के साथ निकाली गई। विधायक श्री महेंद्र हार्डिया पवित्र माटी कलश को अपने शीश पर रखकर यात्रा में चले।
यात्रा शांति नगर से प्रारंभ हुई। दूसरी यात्रा नेहरू नगर संत रविदास मंदिर से, तीसरी यात्रा खजराना क्षेत्र में उर्दू स्कूल रविदास नगर से प्रारंभ हुई। यात्रा ने चौधरी पार्क, शांति नगर, सुदर्शन नगर, रवि दास मोहल्ला, पीपलयाहाना, खजराना, नेहरू नगर क्षेत्र में भ्रमण किया । नागरिकों द्वारा जगह जगह मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने पवित्र कलश का पूजन कर आरती उतारी। कलश यात्रा के समापन पर कलश का पूजन एवं संत रविदास जी।महाराज की आरती की गई।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, नगर महामंत्री कैलाश पिपले, नगर उपाध्यक्ष वासुदेव पाटीदार, सुश्री नेहा शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पार्षद अनिल गोहर, कविता रमन विधानसभा प्रभारी महेश जोशी, नितेश खांडेकर, कपिल पांडे मंडल अध्यक्ष उमेश मंगरोला, रवि तोमर नितेश जैन बड़ी संख्या समाज जन मातृशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!