आओ मिलकर साथ मनाएं दीपावली’ परम्परा को निभाते हुए कुष्ठ बस्ती के 250 परिवारों के बीच बांटी खुशियाँ
बाबाश्री अग्रशक्ति एवं मित्र मंडल, अग्रदया कपल्स ग्रुप एवं अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर

आओ मिलकर साथ मनाएं दीपावली’ परम्परा को निभाते हुए कुष्ठ बस्ती के 250 परिवारों के बीच बांटी खुशियाँ
बाबाश्री अग्रशक्ति, अग्रदया कपल्स एवं नंदानगर सांस्कृतिक मंच ने किया सेवाकार्य
इंदौर।। बाबाश्री अग्रशक्ति एवं मित्र मंडल, अग्रदया कपल्स ग्रुप एवं अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर ने अपनी बरसों पुरानी परम्परा “आओ मिलकर साथ मनाएं दीपावली” का निर्वाह करते हुए सोमवार को जम्बूडी हपसी, गोमटगिरी स्थित नारायण धाम कुष्ठ आश्रम में निवासरत परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली की पूर्व बेला में उनके चेहरों पर खुशियाँ लाने का विनम्र प्रयास किया।
कार्यक्रम संयोजक मुन्नीदेवी द्वारकाप्रसाद गोयल एवं सीतादेवी जगदीश गोयल ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से कुष्ठ आश्रम से जुडी हैं और यहाँ निवासरत 250 परिवारों के लिए प्रत्येक त्यौहार पर सेवा का व्रत निभाते आ रही हैं। सोमवार को इन सभी 250 परिवारों के बीच पहुंचकर सेवाभावी बंधुओं ने नए वस्त्र, मिठाइयाँ, नमकीन, पटाखे एवं राशन सामग्री का वितरण कर उनके बीच सार्थक दीपावली का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी सहयोगी संगठनों की ओर से राधिका-सौरभ गोयल, मेघा-मुकुल गोयल, मुक्ति-गोपाल अग्रवाल, आरती-अरुण गोयल, प्रज्ञा-निलेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, अजय मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अक्षय मित्तल, सोनी-हेमंत गोयल, नम्रता-राजेश गर्ग, मंजू-मनीष अग्रवाल, चन्द्रकान्ता-विनोद गोयल, राजेंद्र-संगीता गुप्ता, गिरीश-सारिका अग्रवाल, संगीता-अनिल अग्रवाल एवं अनूप-शिखा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्नेहीजनों ने शामिल होकर बस्ती के परिवारों के बीच सेवाकार्य किया।




