खरगोनचिकित्सामध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य

बड़वाह। ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रही टेम्पो ट्रैवलर बिजली के पोल से टकराया…बच्चो सहित 14 लोग घायल…

कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सत्कार ढाबे के समीप एक सड़क हादसे में बच्चो सहित 14 लोग घायल हो गए। रविवार सुबह ओंकारेश्वर के दर्शन कर लौट रहा छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 17 सदस्य टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर उज्जैन की ओर जा रहे थे।

तभी नर्मदा रोड़ स्थित सत्कार ढाबे के समीप ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान ट्रैवलर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित एक ही परिवार के कुल 17 सदस्य सवार थे। दुर्घटना में कई लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची।

इसके बाद उपसरपंच देवेश ठाकुर एवं पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे सबसे पहले खाटूश्याम के दर्शन करने गए थे। इसके बाद उज्जैन पहुंचे और फिर ओंकारेश्वर में भगवान के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में महिला और बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!