मध्यप्रदेश

एम.टी. क्लॉथ मार्केट में ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ का मुख्य ड्रॉ संपन्न

श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट

एम.टी. क्लॉथ मार्केट में ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ का मुख्य ड्रॉ संपन्न

व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार, 31 विशेष पुरस्कार दलालों के लिए

इंदौर,। श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ के तहत व्यापारियों के लिए आयोजित ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ का बहुप्रतीक्षित मुख्य बम्पर ड्रॉ संपन्न हुआ। ड्रॉ में जहां एक ओर व्यापारियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 251 आकर्षक उपहार निकाले गए, वहीं दूसरी ओर दलालों के लिए 31 विशेष उपहारों का ड्रॉ भी निकाला गया। मुख्य बम्पर ड्रॉ में 5 टीवी, 5 एयर कंडीशनर, 11 टैबलेट कंप्यूटर, 21 स्मार्टफोन, 51 वॉटर डिस्पेंसर तथा 158 मिक्सर ग्राइंडर थे।

श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौरड़िया ने कहा, “इंदौर की कपड़ा मंडी का गौरवशाली इतिहास रहा है। ट्रेड फेयर के माध्यम से देशभर के व्यापारियों को इंदौर के कपड़ा बाजार से जोड़ने का हमारा प्रयास सफल रहा। व्यापारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता और उनका उत्साह आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ ने कहा, “फेयर में व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और बाजार में बड़ा कारोबार किया। आयोजन की सफलता में एसोसिएशन की पूरी टीम, बाजार के व्यापारियों और सहयोगी संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।”

इंदौर टेक्सटाईल ट्रेड फेयर के संयोजक मनोज नीमा एवं राजेश नाहटा ने बताया कि ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के तहत फेयर के दौरान प्रतिदिन डेली ड्रॉ आयोजित किए गए, जिसमें हर दिन 51 क्रेता व्यापारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा निर्धारित कूपनों पर हाथों-हाथ सुनिश्चित उपहार भी दिए गए। बुधवार को आयोजित मुख्य बम्पर ड्रॉ के साथ योजना का समापन हुआ।

मुख्य बम्पर ड्रॉ में टीवी के विजेताओं में मेसर्स सिद्धु इंटरप्राइजेज, मेसर्स आर. डी. टेक्सटाइल, मेसर्स सिद्धु इंटरप्राइजेज, मेसर्स पवनकुमार बाबूलाल मंगत एवं मेसर्स गुप्तानी टेक्सटाइल शामिल रहे। एयर कंडीशनर के विजेताओं में मेसर्स अरिहंत फैब्रिक्स, मेसर्स एस. सुरेशकुमार, मेसर्स रत्नभूषण साड़ी, मेसर्स साड़ी महल एवं मेसर्स सांवरिया साड़ी शामिल रहे। सैमसंग टैबलेट कंप्यूटर के विजेताओं में मेसर्स श्री साड़ी, मेसर्स रामचंद्र प्रहलाददास, मेसर्स आर. डी. टेक्सटाइल, मेसर्स रुचि क्रिएशन प्रिंट्स, मेसर्स सांवरिया फैशन, मेसर्स एम. पी. एंड संस, मेसर्स विमल साड़ी, मेसर्स हितैषी ट्रेडर्स, मेसर्स किशनचंद पुरुषोत्तमदास, मेसर्स मदनलाल नारायण तथा मेसर्स शीतल एंड कंपनी शामिल हैं। स्मार्टफोन के विजेताओं में मेसर्स जैनवाद ब्रदर्स, मेसर्स मुकुंदलाल गोपालदास, मेसर्स किशनचंद पुरुषोत्तमदास, मेसर्स कर्मचंद ट्रेडर्स, मेसर्स अंकुश साड़ी एम्पोरियम, मेसर्स साड़ी सेंटर, मेसर्स शीतल एंड कंपनी, मेसर्स विमल्स, मेसर्स विमल साड़ी, मेसर्स अरिहंत फैब्रिक्स, मेसर्स विमल्स, मेसर्स पंकज टेक्सटाइल, मेसर्स अग्रवाल टेक्सटाइल्स, मेसर्स विमल साड़ी, मेसर्स एच. जवाहर सोमानी, मेसर्स भूरालाल एंड कंपनी, मेसर्स सोमानी सिंथेटिक्स, मेसर्स नवरंगली साड़ी, मेसर्स नवरंगली साड़ी, मेसर्स एम. प्रतीक टेक्सटाइल तथा मेसर्स कैशा क्रिएशन शामिल हैं।

आयोजन समिति ने देशभर से फेयर में पहुंचे सभी व्यापारियों, खरीदारों, दलालों, एजेंटों तथा सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता और सहयोग से ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!