तप आराधकों के पारणा एवं अभिनंदन सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
द्विशताब्दी-गुरुराज स्पर्श चातुर्मास-2026

*तप आराधकों के पारणा एवं अभिनंदन सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए*
द्विशताब्दी-गुरुराज स्पर्श चातुर्मास-2026 में परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. के अंतर्गत आज सामूहिक क्षमावाणी एवं पारणा महोत्सव हुआ। जिसमे मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासनमंत्री कैलाशजी विजयवर्गीय एवं महासती कुमुदलताजी म.सा. एवं खरतरगच्छ श्रीसंघ स्थानकवासी श्रीसंघ की ओर से श्री रमेशजी भंडारी एवं प्रकाशजी भटेवरा सहित कई गणमान्य नागरिक पहुंचे तथा सुबह से ही भीड़ का ताता लगा रहा।
*इंदौर। महोत्सव के मंगलमय कार्यक्रमों के अंतर्गत पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में तप आराधकों के पारणा, बधामणा, सांझी, मेहंदी, चौवीसी, स्वधर्मिक वात्सल्य, प्रतिक्रमण एवं प्रभु भक्ति सहित विविध आयोजन संपन्न हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत 36 उपवास, मासक्षमण तथा 16, 11, 9 एवं 8 उपवास की तपस्या पूर्ण करने वाले आराधकों का पारणा हुआ। इसके पश्चात *दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक* समस्त तप आराधकों का बधामणा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आयोजन के लाभार्थी *श्रीमती चंद्रकलाजी फतेहचंदजी चौपड़ा परिवार* थे।
सांझी, मेहंदी एवं चौवीसी का आयोजन हुआ, जिसके लाभार्थी *श्रीमान हजारीमलजी कांतिलालजी रांका परिवार* थे। अहमदाबाद से आए 11 वर्षीय क्रियांशु संघवी ने सिद्धि तप किया तथा उसका भी बहुमान किया गया और सिद्धि तप के लाभार्थी श्री विनोदजी विभाजी संघवी का बहुमान किया गया।
अतिथिगण, तपस्वी परिवार एवं उपस्थित महानुभावों के लिए स्वधर्मिक वात्सल्य का आयोजन हुआ। इसकी लाभार्थी *सुश्री पूर्वी कमलकुमारजी मन्नालालजी कटारिया, राणापुरवाले* थे।




