क्रिसमस के रंग में रंगे रेडिसन रेड और रेडिसन ब्लू इंदौर, पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह से हुई उत्सव की शुरुआत*
पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह

*क्रिसमस के रंग में रंगे रेडिसन रेड और रेडिसन ब्लू इंदौर, पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह से हुई उत्सव की शुरुआत*
*इंदौर।* क्रिसमस के स्वागत में *रेडिसन रेड होटल इंदौर* और *रेडिसन ब्लू इंदौर* में पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इन-हाउस गेस्ट्स, बच्चों और आमंत्रित इन्फ्लुएंसर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्रिसमस के की शुरुआत की।
समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे, किशमिश और अन्य सामग्री को मिलाकर पारंपरिक क्रिसमस केक की तैयारी शुरू की गई। बच्चों और मेहमानों ने इस खास परंपरा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सवी माहौल का आनंद लिया।
इस अवसर पर क्लस्टर जनरल मैनेजर श्री हेमंत मेहता और रेडिसन रेड होटल के होटल मैनेजर श्री त्रिदीप चक्रवर्ती सहित होटल प्रबंधन की टीम मौजूद रही। उन्होंने अतिथियों और बच्चों का स्वागत किया तथा सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
केक मिक्सिंग समारोह क्रिसमस से पहले निभाई जाने वाली एक खास परंपरा है, जो आपसी मेल-जोल, खुशियों और त्योहार के स्वागत का प्रतीक है।
होटल प्रबंधन के अनुसार, क्रिसमस के अवसर पर दोनों होटलों में विशेष सजावट, खान-पान और मनोरंजन से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मेहमानों को यादगार उत्सवी अनुभव प्रदान किया जा सके।




