धर्म-संस्कृति

संगठनात्मक एकता ही समाज की प्रगति का आधार – भरत तोतला

श्री माहेश्वरी समाज, इंदौर

संगठनात्मक एकता ही समाज की प्रगति का आधार – भरत तोतला

इंदौर। श्री माहेश्वरी समाज, इंदौर जिला कार्यकारी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाल ही में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नवनिर्वाचित संयुक्त मंत्री भरत तोतला, अखिल भारतीय महिला संगठन की उपाध्यक्ष नम्रता बियानी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय अजय झवर , महामंत्री मधुसूदन भालिका, संगठन मंत्री रुपेश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष दिलीप लोया का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ईश्वर बाहेती एवं मंत्री संजय मानधनिया द्वारा प्रादेशिक सभा एवं श्री माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न ट्रस्टों के पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय संगठन के साथियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान नवनिर्वाचित संयुक्त मंत्री भरत तोतला ने इंदौर के सभी साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि “संगठन में ही शक्ति है और संगठनात्मक शक्ति ही समाज की प्रगति का आधार है।”

इस मीटिंग में समाज के कमजोर परिवारों को अंत्योदय योजना के तहत दीपावली पर उपयुक्त राशि उनके खाते में हस्तांतरित करने की योजना की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर समाज के अजय सारडा, रजत बेड़िया, केदार हेड़ा, नीलेश सारडा, राधेश्याम काबरा, हर्ष राठी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में रजत लड्ढा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

—

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!