खरगोनधर्म-संस्कृतिमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। बड़वाह में एक साथ 51 फिट रावण, 35 फीट कुंभकरण और 30 फीट के मेघनाद के पुतले का दहन…

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर में असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को नर्मदा रोड़ स्थित कॉलेज ग्राउंड पर 51 फिट रावण, 35 फीट कुंभकरण और 30 फीट के मेघनाद के पुतले का दहन हजारों रामभक्तो की उपस्थिति में भगवान श्री राम व लक्ष्मण द्वारा किया गया।

नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुए दशहरा उत्सव के भव्य आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में शहरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे। जैसे ही तीनों पुतलों का दहन हुआ,पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पूर्व भव्य और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर दशहरा उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अखाड़ों के कलाकारों की हैरतअंगेज शानदार प्रस्तुतियों से हुई। कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में विभिन्न करतब दिखाकर दर्शकों का मनमोह लिया।इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की चल समारोह नगर से होता हुआ दशहरा मैदान पर पहुंचा।

जहां नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित पार्षदों ने पुष्पमाला से स्वागत किया। उसके पश्चात निर्धारित समय पर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। आयोजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों के उस्ताद खलीफाओं का स्वागत सम्मान किया।

रावण दहन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा सभी को दशहरा पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी है। आयोजन स्थल पर चाट-चौपाटी, खानपान की दुकानों भी सजाई गई थीं। जहाँ बच्चो सहित परिवारों ने खानपान की दुकानों पर खाद्य व्यंजनों का खूब आनंद लिया।

वही प्रशासनी अधिकारी एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी मुकेश इजारदार, तहसीलदार सुन्दरलाल ठाकुर, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन सहित पुलिस अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!