शासकीय महाविद्यालय राऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय इकाई स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई

*शासकीय महाविद्यालय राऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय इकाई स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर*
शासकीय महाविद्यालय राऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय इकाई स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर, प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश सोलंकी के निर्देशन में, “नशा एवं टीबी मुक्त युवा” विषय पर दिनांक 24 नवम्बर 2026 को ग्राम माचला, तहसील राऊ, जिला इंदौर में आरंभ हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला संगठक अधिकारी डॉ. विजय वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) डॉ. चिरायु मिश्र एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला दुबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
डॉ. विजय वर्मा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यशैली एवं आदर्श वाक्य “मैं नहीं, बल्कि आप” से परिचित कराया। इसके बाद स्वयंसेवकों की टोलियाँ बनाई।
इस शिविर दिवस में कुल 48 स्वयंसेवकों एवं 5 सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया।




