धर्म-संस्कृति

महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और 18 गौत्रों के जीवंत मंचन ने विजय नगर क्षेत्र के समाज बंधुओं को सम्मोहित बनाए रखा

अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर

महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और 18 गौत्रों के जीवंत मंचन ने विजय नगर क्षेत्र के समाज बंधुओं को सम्मोहित बनाए रखा

इंदौर। अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर द्वारा महाराजा अग्रसेन के जयंती महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार रात स्कीम 78 स्थित सभागृह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समाज बंधुओं और अतिथियों का मन मोह लिया। शिव तांडव की नृत्य प्रस्तुति और महाराज अग्रसेन के 18 गौत्रों के प्रतीक की जीवंत झांकी ने दर्शकों को पूरे समय भाव विभोर बनाए रखा।

महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष नीतेश बंसल, महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल महू, उपाध्यक्ष नीरज गोयल मूर्ति ने प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत किया। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, समाजसेवी टीकमचन्द गर्ग, राजेंद्र गर्ग केटी, गणेश गोयल, संतोष गोयल, हरि अग्रवाल, नारायण 420 एवं डीएल गोयल ने अतिथि के रूप में महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। खचाखच भरे सभा गृह में शिव तांडव की प्रस्तुति ने हर आयु वर्ग के समाज बंधुओं का मन मोह लिया वहीं महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों और 18 गौत्रों की जीवंत झांकी ने तो समाज बंधुओं को भाव विभोर बनाए रखा। इस अवसर पर बार-बार दर्शकों की तालियाँ भी बजती रहीं और महाराजा अग्रसेन के जयघोष से समूचा परिसर गूंजता रहा। समाज के 18 युगलों ने एक जैसी वेशभूषा में अपने हाथों में गौत्रों के नाम एवं ध्वजा लेकर इस मनोहारी प्रसंग का जीवंत मंचन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!