देश

सब्जी विक्रेताओं ने कहा महापौर – विधायक की लड़ाई में हमारा नुकसान

निगम मुख्यालय पर शहर कांग्रेस एवं समस्त काँग्रेस पार्षद दल द्वारा जोरदार प्रदर्शन

द्वारकापुरी सब्जी मंडी को फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे ही लगाया जाएं

-निगम मुख्यालय पर शहर कांग्रेस एवं समस्त काँग्रेस पार्षद दल द्वारा जोरदार प्रदर्शन

सब्जी विक्रेताओं ने कहा महापौर – विधायक की लड़ाई में हमारा नुकसान

कांग्रेस ने करी घोषणा कल सुबह १० बजे फूटी कोठी फ्लाइओवर के नीचे लगायेंगे दुकान*

इंदौर। द्वारकापुरी के सब्जी विक्रेताओं ने कहा है कि उन्हें उनकी दुकान फुटी-कोठी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे ही लगाने की अनुमति दी जाएं। इस क्षेत्र में महापौर और क्षेत्र की विधायक के बीच की लड़ाई का खामीयाजा सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है।

इन सभी विक्रेताओं की समस्या को लेकर आज शाम को इंदौर नगर निगम के मुख्यालय पर कांग्रेस के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नगर निगम के द्वारा इन सब्जी व्यापारियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। जब पहले से ही सारी बात हो गई थी और महापौर ने घोषणा भी कर दी थी तो फिर फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे इन सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। नगर निगम के द्वारा शहर में राजकुमार मिल रेलवे ओवरब्रिज भंडारी मिल रेलवे ओवर ब्रिज बंगाली चौराहा फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगाई गई है। इन सभी स्थानों की तरह ही फूटी कोठी के भी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे की दुकानदारों को अपना कारोबार करने की अनुमति दी जाना चाहिए।

इस प्रदर्शन के दौरान द्वारकापुरी चौराहा के सब्जी विक्रेताओं ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड के बीच चल रहे संघर्ष के कारण उनका नुकसान किया जा रहा है। महापौर के द्वारा यह घोषणा कर दी गई थी कि हम लोगों को ब्रिज के नीचे दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी। अब विधायक के द्वारा विरोध किया गया तो नगर निगम बैक फुट पर आ गया है। अब नगर निगम हमें दुकान लगाने की अनुमति इस स्थान पर नहीं दे रहा है। निगम के द्वारा यहां से दूर चंदननगर में ऐसे स्थान पर हमें ले जाकर दुकान लगाने के लिए कहा जा रहा है जहां पर हमारा कारोबार ही नहीं होगा।

इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कहा कि सब्जी विक्रेता ठेले वाले घूमती वाले जैसे गरीब लोगों के लिए संघर्ष करने हेतु कांग्रेस हमेशा तैयार है। हम आप लोगों की दुकान को फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे ही लगाने की अनुमति देने हेतु निगम को मजबूर कर देंगे। नगर निगम के द्वारा पीली गैंग के माध्यम से गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के मौके पर पार्षद यशस्वी पटेल, राजेश शर्मा, पार्षद राजू भदौरिया, सादिक गर्ग, अनवर दस्तक,रफीक खान, सीमा सोलंकी, अंसाफ अंसारी,अमित पटेल, सोनिला मिमरोट,देवेन्द्र यादव, राजेश चौकसे, राजा चौकसे, प्रमोद द्विवेदी, शैलेश गर्ग, रविकांत मिश्रा, अमन बजाज ने संबोधित किया। कांग्रेस और सब्जी व्यापारी ने घोषणा करी की कल सुबह १० पुल के नीचे अपनी दुकान वहाँ लगायेंगे . प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जनों ने सब्जी विक्रेताओं के साथ मिलकर नगर निगम आयुक्त के नाम पर ज्ञापन अपर आयुक्त मनोज कुमार पाठक को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!