खेलताज़ा खबरदेश

मैक्सिको सिटी में वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर बनाई बढ़त

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में मैक्सिको ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से पराजित किया।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। मैच में जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने गोल किए। मुकाबले में पहली बार तीन रेड कार्ड दिखाए गए, जिससे दक्षिण अफ्रीका को नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

मैक्सिको ने शुरुआती बढ़त के साथ बनाई पकड़

मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मैक्सिको ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 9वें मिनट में जूलियन क्विनोन्स ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में दक्षिण अफ्रीका कोई प्रभाव नहीं छोड़ सका और 1-0 से पिछड़ते हुए ब्रेक में गया। रेफरी ने पहले हाफ में चार मिनट का अतिरिक्त समय भी जोड़ा। बढ़ती गर्मी और खिलाड़ियों की थकान को देखते हुए 25वें मिनट में टूर्नामेंट का पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया।

दूसरे हाफ में बढ़ीं दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें

दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका की चुनौतियां और बढ़ गईं। 49वें मिनट में स्पेफेलो सिथोले को एरिक गुटिएरेज को पेनल्टी बॉक्स के बाहर फाउल कर रोकने पर सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। इससे टीम को लगभग पूरा दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इससे पहले तेबोहो मोकोएना को भी फाउल के लिए यलो कार्ड मिला था। मुकाबले के दौरान कुल तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाए गए, जिनमें मैक्सिको का एक और दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी शामिल रहे। इसके चलते दक्षिण अफ्रीका को अंत में 9 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

आंकड़ों में भी मैक्सिको रहा आगे

पूरे मुकाबले में मैक्सिको का दबदबा देखने को मिला। टीम ने 55 प्रतिशत समय गेंद पर कब्जा बनाए रखा। मैक्सिको ने चार बार गोल पोस्ट पर आक्रमण किया और दो बार सफलता हासिल की। 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर के जरिए दूसरा गोल दागा। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका दो बार गोल पोस्ट तक पहुंचा, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सका और मुकाबला 2-0 से गंवा बैठा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!