देश

फसल के बीच फिर तेंदुए की दस्तक! पदचिह्न मिलने से किसानों में दहशत तोरनोद में फिर दिखे तेंदुए के निशान, खेतों में काम करने से डर रहे किसान।

पांच महीने बाद फिर देखा वन्यप्राणी सोयाबीन की फसल के बीच तेंदुए की मौजूदगी की आशंका, टीम पहुंचाई मौके पर।

फसल के बीच फिर तेंदुए की दस्तक! पदचिह्न मिलने से किसानों में दहशत तोरनोद में फिर दिखे तेंदुए के निशान, खेतों में काम करने से डर रहे किसान।
पांच महीने बाद फिर देखा वन्यप्राणी सोयाबीन की फसल के बीच तेंदुए की मौजूदगी की आशंका, ग्रामीणों ने कहा खाई की ओर गया।
आशीष यादव धार। 
खेतों में लहलहा रही सोयाबीन की फसल के बीच तेंदुए की आहट ने तोरनोद-कालूखेड़ी क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह खेतों में तेंदुए जैसे पदचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। किसान खेती के काम के लिए खेतों में पहुंच रहे हैं, लेकिन घनी फसल के बीच जंगली जानवर के छिपे होने की आशंका से अब कदम-कदम पर डर बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है मक्‍के के खेत में तेंदुआ घुस गया है। तेंदुए के पदचिह्न दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने फसल के आसपास तेंदुए के पदचिह्न देखे और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। पदचिह्न देखकर कई किसान खेतों से वापस अपने घर लौट गए। किसानों का कहना है कि वर्तमान में सोयाबीन की फसल काफी बड़ी हो गई है। ऐसे में यदि तेंदुआ खेतों में मौजूद है तो घनी फसल के बीच उसका दिखाई देना मुश्किल है। इससे किसानों में खेतों पर जाने को लेकर भय बना हुआ है। वहीं किसानों का कहना हे कि तेंदुओं नीलगायों का झुंड रहता हे उस ओर खाई में गया है।
पहले भी दिखाई दिया था तेंदुआ:
तोरनोद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गेहूं की कटाई के दौरान भी खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया था। उस समय हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी, इसी दौरान फसल के बीच तेंदुआ नजर आया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और नौगांव पुलिस तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी।
तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान उसने पुलिसकर्मी अनिल बीसी पर हमला कर दिया था, जिससे वे घायल हो गए थे। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुए की तलाश तेज कर दी थी। विभाग की ड्रोन स्क्वॉड ने भी कई दिनों तक इलाके में तेंदुए की गतिविधियों की निगरानी और सर्चिंग की थी। हालांकि, लगातार तलाश के बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था।
अब एक बार फिर खेतों में उसके पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने वन विभाग से क्षेत्र में सर्चिंग कर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करने और उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इसी क्षेत्र में लगातार तेंदुए का नजर आना कही ना कहीं बड़ी घटना को दावत देता हुआ नजर आ रहा है।
तोरनोद-कालूखेड़ी के समीप खेतों में तेंदुए के पदचिन्‍ह मिलने की सूचना मिली है, गश्‍ती टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है, पदचिन्‍हों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
प्रभुराम मुछाला, रेंजर धार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!