मध्यप्रदेश

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों ने किया दस्तूर गार्डन का दौरा, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन

मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों ने किया दस्तूर गार्डन का दौरा, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अब तक 3 हजार से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त – सम्मेलन स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

इंदौर। मप्र वैश्य महासम्मेलन द्वारा 28 वर्ष से अधिक आयु के करीब 25 वैश्य घटकों के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आयोजित किए जा रहे अ,.भा .स्तर के परिचय सम्मेलन में अब तक देश के 12 राज्यों से 3 हजार से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें अग्रवाल, जैन, माहेश्वरी, खंडेलवाल, चित्तौड़ा महाजन, गहोई वैश्य, विजयवर्गीय, मेडतवाल, नागर, नीमा, पोरवाल सहित वैश्य समाजों के प्रत्याशी शामिल हैं। मंगलवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने परिचय सम्मेलन स्थल, रिंग रोड स्कीम 71 स्थित दस्तूर गार्डन पहुंचकर सम्मेलन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का पूर्वावलोकन किया।

मप्र वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत तथा परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश मित्तल के मार्गदर्शन में 26-27 सितम्बर को हो रहे इस परिचय सम्मेलन के लिए आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों अरविन्द बागड़ी, धीरज खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, राजेश गर्ग, शिव जिन्दल एवं निपुण गर्ग ने शहर के वैश्य घटकों के प्रतिनिधियों के साथ परिचय सम्मेलन स्थल पहुंचकर मंच, स्टूडियो, भोजनशाला, स्वल्पाहार, चाय, पेयजल, पूछताछ, कंप्यूटर, कुंडली मिलान, खोया पाया केंद्र, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया। यह निर्णय भी लिया गया कि दोनों दिन देशभर से आने वाले प्रत्याशियों और पालकों के लिए चाय-नाश्ते की निशुल्क व्यवस्था रहेगी तथा भोजन भी रियायती दरों पर उपलब्ध रहेगा। चूँकि यह मध्य प्रदेश वैश्य समाज का सबसे बड़ा आयोजन होगा इसलिए इसकी सभी व्यवस्थाएं इस ढंग से की जा रही हैं कि देशभर से आ रहे प्रत्याशियों एवं उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

महामंत्री अरविन्द बागड़ी ने अनुसार अब तक जो प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं उनमें वैश्य समाज के सभी घटकों के प्रत्याशी शामिल हैं और अधिकांश प्रत्याशी उच्च शिक्षित होकर स्वयं के कारोबार में भी प्रतिष्ठापित हैं। प्रविष्टियों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय भी लिया गया कि अब केवल एप और ऑनलाइन मिलने वाली प्रविष्ठियां ही प्राप्त की जाएंगी। हालाँकि परिचय सम्मेलन में आने वाले प्रत्याशियों की सुविधा को देखते हुए स्पॉट पंजीयन की व्यवस्था अवश्य की जाएगी। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वैश्य घटकों की ओर से हरीश विजयवर्गीय, जगदीश सिरोलिया, आशीष गुप्ता,ललित नीमा, शैलेष नागर, कमलेश मित्तल, सुरेन्द्र जैन, दिलीप गर्ग, मनीष मित्तल, राजकुमार बंसल, विनोद गोयल, श्रीमती शीला आरएस गुप्ता, श्रीमती मधुबाला गुप्ता, बीके गुप्ता, कैलाशनारायण गुप्ता, गोपाल भगत, प्रदीप गुप्ता, सागर भगत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन की तैयारियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुँच गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!