मध्यप्रदेशताज़ा खबर

इंदौर में सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद बोलीं उमा रघुवंशी, बेटे जैसा हादसा दोबारा होने का डर

शिलांग कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं सोनम, परिवार ने जताई चिंता

 ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आईं। इस बीच राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बेटे को न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जमानत मिलने के बाद सोनम पहली बार मीडिया के सामने भी आईं। दूसरी ओर, मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम को अब भी अपने किए पर किसी तरह की कोई शर्मिंदगी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं उनके परिवार के साथ भी उनके बेटे जैसा घटनाक्रम दोबारा न हो जाए।

उमा रघुवंशी ने बेटे को याद कर जताया दर्द

उमा रघुवंशी ने कहा, “जैसे ही मैंने सोनम को देखा तो मुझे राजा की याद आने लगी। मेरे बच्चे का क्या कसूर था। मेरे बेटे को मरवाने के लिए इसने ऐसा कदम क्यों उठाया। उसने मां का भरोसा क्यों तोड़ा। एक मां का बच्चा छिनने के बाद उसे क्या मिला।” उन्होंने कहा कि बेटे को खोने का दर्द आज भी उनके मन में बना हुआ है और वे लगातार न्याय की उम्मीद लगाए बैठी हैं।

जेल से बाहर आने के बाद बढ़ी परिवार की चिंता

उमा रघुवंशी ने कहा कि जब सोनम कोर्ट में दिखाई दी तो उसके हाव-भाव से उन्हें लगा कि उसे किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष बाद वीडियो में देखने पर सोनम पूरी तरह बदली हुई नजर आई। उमा रघुवंशी ने कहा कि अब उन्हें डर लग रहा है, क्योंकि सोनम जेल से बाहर आ चुकी है और वह कुछ भी कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उसका भाई, मां-बाप, मामा और मौसी उसकी मदद करने में लगे हुए हैं।

लॉकेट को लेकर भी उठाए सवाल

उमा रघुवंशी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके बेटे को न्याय अवश्य मिलेगा और वे इसी उम्मीद के साथ इंतजार कर रही हैं। वहीं, जेल से बाहर आते समय सोनम रघुवंशी के गले में एक लॉकेट दिखाई दिया। इस पर उमा रघुवंशी ने कहा, “लॉकेट ही पहनना था तो एक मां के बेटे का मंगलसूत्र क्यों पहना। तांत्रिक विद्या के माध्यम से उनके परिजनों ने उसे यह लॉकेट पहनाया होगा।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!