मध्यप्रदेश

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की मोडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्यवाही

1000 से अधिक साइलेंसर हुए साइलेंट"

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की मोडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्यवाही “1000 से अधिक साइलेंसर हुए साइलेंट”

यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर पर चलाया रोड रोलर।

जिम्मेदार नागरिकों ने कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा ” इनके शोर ने परेशान कर रखा। गोली/पटाखा आवाज निकालते, सोने नही देते ”

इंदौर।  पुलिस आयुक्त, नगरीय इन्दौर  संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) आरके सिंह व पुलिस उपायुक्त (यातायात/क्राइम)  राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा निर्देश दिये कि शहर के चौराहों व मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करें, साथ ही आकस्मिक चेकिंग लगाकर तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकाल कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों एवं हूटर पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

विगत माह से निरंतर यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने यातायात प्रबंधन जोन के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गो चौराहों पर यातायात के अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाकर तेज/कर्कश ध्वनि मोडिफाइड साइलेंसर एवं हूटर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों द्वारा ध्वनि प्रदूषण करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई साथ ही मौके पर मॉडिफाइड साइलेंसर भी जप्त किये। विजयनगर क्षेत्र में भी डीसीपी, यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी और यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जप्त 1000 से अधिक साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया।

डीसीपी श्री त्रिपाठी ने कहा कि नियम विरुद्ध तेज/कर्कश ध्वनि साइलेंसर लगा कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों पर निरन्तर कार्यवाही की गई है। मॉडिफाई साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं विस्फोटक ध्वनि न केवल वातावरण में ध्वनि प्रदूषण फैलाती है, बल्कि नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालती है। यह ध्वनि बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। पुलिस द्वारा तेज कर्कश ध्वनि, पटाखा साउंड मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों/दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का मॉडिफाई साइलेंसर न लगाएं न ही इस तरह का अवैध साइलेंसर बेचे। सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!