खरगोनमध्यप्रदेशमनोरंजन

बड़वाह। जिला स्तरीय रग्बी चयन स्पर्धा नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में हुआ संपन्न…

कपिल वर्मा बड़वाह। जिला स्तरीय रग्बी (अंडर – 14 बालक वर्ग) स्पर्धा की चयन प्रक्रिया SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के तत्वाधान में प्रथम बार खरगोन जिले में नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के सानिध्य में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालय जिसमें बड़वाह, सनावद, भीखनगांव एवं खरगोन से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक सुनील जैन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

चयन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, खेल कौशल, गति, तकनीक एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं एवं हमारे स्कूल के क्रीड़ा विभाग प्रमुख बलराम वर्मा, रग्बी प्रशिक्षक श्याम बोड़दिया द्वारा खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया।

नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय रग्बी ट्रायल का सफल आयोजन विद्यालय की खेल सुविधाओं एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील जैन, शैक्षणिक निदेशिका नीतू जैन, निदेशक आशीष जैन, निदेशिका डॉ. दृष्टि जैन, स्कूल प्राचार्य दीप्ति दास, उपप्राचार्य अजय प्रजापति ने समस्त प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!