-नीम करौरी धाम इंदौर, पिगडंबर द्वारा आयोजित राम नाम जाप 201 करोड़ 91 लाख 81 हजार 8 बार हुआ
-देशभर से आए हजारों भक्त नीम करौरी धाम इंदौर

-नीम करौरी धाम इंदौर, पिगडंबर द्वारा आयोजित राम नाम जाप 201 करोड़ 91 लाख 81 हजार 8 बार हुआ
-54हजार 524 भक्तों ने किया लक्ष्य पूर्ण
भारत के सभी राज्यों एवं केंन्द् शासित प्रदेशों के भक्तों ने राम नाम का जाप
-विश्व के 16 देशों के अमेरिका,जर्मनी ,कतर, बेल्जियम , स्वीटजर लैंड, मारिशश ,दुबई ,यूके, नेपाल, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड,अरब अमीरात, केतिया, युंगाड्डा एवं पाकिस्तान सहित विदेशी भक्तों ने भी किया राम नाम का जाप
-देशभर से आए हजारों भक्त नीम करौरी धाम इंदौर
इंदौर – नीम करौरी धाम इंदौर, पिगडंबर में आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर नीम करौरी बाबा के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा जी पधारे। मंदिर को फूल बंगले के रूप में सजाया गया जो सभी के आकर्षक का केंद्र रहा।
नीम करौरी धाम इंदौर के संस्थापक प्रमोद झा ने बताया कि नीम करौरी धाम इंदौर, पिगडंबर द्वारा श्रावन मास में सौ करोड़ नाम का जाप का लक्ष्या रखा था। परंतु देश एवं विदेशी भक्तों ने यह आशा से अधिक राम नाम का जाप किया।
नीम करौरी धाम इंदौर
द्वारा आयोजित राम नाम जाप 201करोड़ 91 लाख 81 हजार 8 बार हुआ । 54 हजार 524 भक्तों ने किया लक्ष्य पूर्ण।
भारत के सभी राज्यों एवं केंन्द् शासित प्रदेशों के भक्तों ने राम नाम का जाप
विश्व के 16 देशों के अमेरिका,जर्मनी ,कतर, बेल्जियम , स्वीटजर लैंड, मारिशश ,दुबई ,यूके, नेपाल, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड,अरब अमीरात, केतिया, युंगाड्डा एवं पाकिस्तान सहित विदेशी भक्तों ने भी किया राम नाम का जाप किया।
लायंस क्लब द्वारा मेदांता हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सायं महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस वर्ष से नीम करौरी सेवा सम्मान नरेश दीक्षित लखनऊ संपादक हनुमंत कृपा पत्रिका विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में भक्ति संगीत के लोकप्रिय गायक सुधीर व्यास ने अपनी मधुर भजनों की काव्यांजलि दी।
अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार शोभा ताई वैद्य एवं डॉ इमरान खान द्वारा अपनी चित्रांजलि अर्पित की गई और अंतर्राष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्राची शर्मा ने शिवा महाराज की रंगोली बनाकर अपनी कलांजलि अर्पित की।
गाडरवाड़ा से पधारे सूफी गायक मनीष शुक्ला ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उज्जैन से आए सुदर्शन आयाचित और उनके संगीत समूह ने ऐसी प्रस्तुति दी कि भक्तों के नृत्य के लिए स्वतः ही पांव थिरकने लगे। आरती के समय इंदौर के हनुमंत ध्वज पथक ने अपनी ऊर्जावान आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों में उत्साह का संचार किया। हर्षा खरे और उनके समूह ने नृत्यांजलि बाबा को समर्पित की।
इस भव्य आयोजन प्रख्यात खाटू श्याम भजन गायिका रेशमी शर्मा, और कई गणमान्य राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित थे।
यह आयोजन नीम करौरी धाम इंदौर के भक्तों के लिए एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव बना, जिसमें भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिला।
इस उत्सव के दौरान भक्तों ने दिनभर भोजन प्रसादी का आनंद लिया।
कार्यक्रम विशेष-सम्पूर्ण कार्यक्रम पर्यावरणमय रहा। डॉ रागिनी मक्कर ने नृत्य की प्रस्तुति दी।10 क्विंटल आमों द्वारा आम का मनोरथ पूर्ण किया गया। भव्य व आकर्षक फूल बंगला सजाया गया।
सुविख्यात गायक कलाकार सुधीर व्यास, सुदर्शन आयचित, सूफी गायक मनीष शुक्ला, विवेक मेहता, लाखनदास महाराज आदि द्वारा संगीत सभा के माध्यम से अधरांजलि बाबा को अर्पित की गई। हनुमंत ध्वज पथक शशांक सुरोशे व उनके समूह द्वारा शिवाजी महाराज के राज्य अभिषेक पर प्रस्तुति दी।
शिवा जी महाराज के राज्याभिषेक अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार प्राची शर्मा जी द्वारा रंगोली बनाकर कलांजलि दी गई।
डॉ इमरान ख़ान जी द्वारा चित्र कला प्रतियोगिता की ओर चित्रांजलि बाबा को अर्पित की गई।



