बड़वाह। बड़वाह के जयंती माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम…माता की छठवें दिन धूमधाम से सम्पन्न हुई मंगला आरती….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह जयंती माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर साधना आराधना और उपासना के साथ मातारानी का पूजन दर्शन करने की भारी धूम मची हुई है।
माँ भगवती के दर्शनों के लिए अल सुबह से देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ रही है। नगर से करीब तीन किमी दूर घने वन क्षेत्र मे विराजित माता जयंती के दरबार में प्रतिदिन अल सुबह मंगला आरती मे सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है।
शुक्रवार को नवरात्रि पर्व के छठवें दिवस माता का अभिषेक पूजन और चोला शृंगार के बाद मंदिर के पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा ने मेवा मिष्ठान श्रीफल प्रसादी का नैवेद्य अर्पित कर माता की प्रातः6 बजे मंगला आरती की,पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित श्री शर्मा ने बताया कि आज नवरात्रि के छठवें दिवस माता दुर्गा का स्वरूप माँ कात्यायनी का है। चार भुजाओं वाली माता शेर पर सवार है।माता कात्यायनी की उपासना से साहस, शक्ति और विजय की प्राप्ति होती है।




