अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा 101छात्र – छात्राए “श्री अग्रसेन अवार्ड ” एवं शुद्ध चांदी के पदक से अलंकृत होंगे
अग्रसेन सोशल ग्रुप* द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 29 वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 20 सिंतबर 2026 को।

अग्रसेन सोशल ग्रुप* द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 29 वां प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन *20 सिंतबर 2026 को।
101छात्र – छात्राए “श्री अग्रसेन अवार्ड ” एवं शुद्ध चांदी के पदक से अलंकृत होंगे
इंदौर । अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महाराजा श्री अग्रसेनजी के जयंती समारोह पर अग्रवाल समाज के चयनित 101 मेधावी छात्र – छात्राऒ को रजत पदक (10 ग्राम शुद्ध चांदी के पदक) एवं श्री अग्रसेन अवार्ड 2026 से सम्मानित करेगा।
ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक शशि राजेश गर्ग, प्रो गोविंद सिंघल,श्याम अग्रवाल ( प्राचार्य ) , ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रवाल छात्र छात्राएं श्रेष्ठ प्रदर्शन करें इस उदेश्य से अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए *29 वां प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन *20 सिंतबर 2026* को स्थान गीता भवन सत्संग हाल, मनोरमा गंज, में सुबह 11.00 बजे से हो रहा है। 13 छात्र – छात्राए “श्री अग्रसेन अवार्ड२०२६” एवं स्वर्ण मंडित रजत पदक से अलंकृत होंगे।
संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के101 मेधावी छात्र छात्राओं के लिए *29 वां प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन श्री गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से “अग्रसेनअवॉर्ड2026” , दस ग्राम शुद्ध चाँदी से निर्मित सिक्के (मैडल), “गौरव प्रतिभा सम्मान पत्र “से अलंकृत किया जायेगा ।
ग्रुप के महामन्त्री राजकुमार बंसल, संयोजक राजू बंसल , कोषाध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि संस्था को 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कक्षा 1ली से कॉलेज तक के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 101विद्यर्थियों का चयन किया हैं।
साथ ही संस्था को प्राप्त आवेदनों में से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों को “श्री अग्रसेन अवार्ड 2026 “से अलंकृत किया जा रहा है।
मेधावी विद्यार्थियों को वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रेमचंदजी गोयल, विजय गोयल,राजेश चेलावत,शिक्षाविद, आईएस,आईपीएस अधिकारियों के कर कमलों से सम्मानित कियाजायेगा।
“श्री अग्रसेन अवार्ड 2026” से सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थी निम्न हैं।
कक्षा 1ली तारा ऐरन एकयाना स्कूल 99.9.% अंक। कक्षा दूसरी प्रारबध बंसल श्री राम सेंट्रल स्कूल 99.80% अंक। कक्षा तीसरी मोहिशा जिंदल श्री सत्य साईं विद्या विहार 97.00%अंक। कक्षा चौथी मुक्ति बंसल द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल 99.40%अंक। कक्षा पांचवीं तनिष्क अग्रवाल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल 99.20%अंक। कक्षा छट्टी नेहा अग्रवाल लिटिल होवार्ड इंटनेशनल स्कूल 99.53%अंक। कक्षा सातवीं क्रांति अग्रवाल देहली पब्लिक स्कूल97.90%अंक। कक्षा आठवीं पार्थ बंसल 98.71%अंक। कक्षा नवीं वाणिश पसारी द वेदांश इंटरनेशनल स्कूल 97.83%अंक। कक्षा दसवीं मुद्रा मंगल सेंट रेफल्स स्कूल 98.60%अंक। कक्षा ग्यारहवीं विनय गर्ग एक्सलेंट एकेडमी 98.00%अंक । कक्षा बारहवीं में मध्य प्रदेश की स्टेट टॉपर अनुभूतिअग्रवाल देहली पब्लिक स्कूल 99.20%अंक। बी टेक भव्या अग्रवाल 9.5 cppa फोर्थ रैंक।




