बड़वाह। नीलकंठ कावड़ यात्रा का 13 वां वर्ष…विधायक सचिन बिरला और कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा से स्वागत…

कपिल वर्मा बड़वाह। विधायक सचिन बिरला के नेतृत्व में नीलकंठ कावड़ यात्रा बेड़िया से सोमवार को तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। नीलकंठ कावड़ यात्रा बेड़िया के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर से पूजन अर्चन के उपरांत रविवार को रात्रि 8:30 बजे ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई और प्रातः 8 बजे ओंकारेश्वर पहुंची।
विधायक और कावड़यात्रियों का चितावद, सताजना, बड़ूद, सनावद, इनपुन, कोठी एवं ओंकारेश्वर में ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। ओंकारेश्वर में विधायक और साथी कावड़यात्रियों ने ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और राष्ट्र की सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात कुबेर भंडारी मंदिर में पूजन अर्चन किया गया और महाप्रसादी वितरण किया गया। नीलकंठ कावड़ यात्रा का यह 13 वां वर्ष है।
इस दौरान लक्ष्मीनारायण पटेल,मानसिंह राठौर,लक्ष्मण काग, खुमानसिंह जाट,महेश गुर्जर,नरहरी दांगी,दिलीप पटेल,गोविंद बिरला, नरेंद्रसिंह पंवार, राजेंद्र नामदेव, अंतिम सोहनेर, नरेंद्र गावशिंदे, अर्जुन केवट,विक्रांत कोठारी, अनोकचंद मंडलोई, मोहित यादव, शुभम शर्मा, श्याम ठाकुर, मनोज जैन, नीलेश जायसवाल, अजय राठौर, कमल जैन, राजू मुछाला, राजेश बिरला, संजय राठौर आदि उपस्थित थे।


