मध्यप्रदेश

27 नवंबर से शुरू होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक एवं पैकेजिंग एक्सपो ‘प्लास्ट पैक 202

चार दिवसीय आयोजन में दो लाख से अधिक ट्रेड विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद

*आज (27 नवंबर) से शुरू होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक एवं पैकेजिंग एक्सपो ‘प्लास्ट पैक 2026’*

– 450 से अधिक प्रदर्शक और 500 से ज्यादा स्टॉल्स होंगे आकर्षण का केंद्र, चार दिवसीय आयोजन में दो लाख से अधिक ट्रेड विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद

इंदौर । मध्य भारत के सबसे बड़े प्लास्टिक एवं पैकेजिंग बी2बी एक्सपो ‘प्लास्ट पैक 2026’ का शुभारंभ 27 नवंबर से लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में होगा। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (आईपीपीएफ) द्वारा मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से आयोजित इस चार दिवसीय एक्सपो में देश के आठ से अधिक राज्यों के 450 से ज्यादा प्रदर्शक और 500 से अधिक स्टॉल्स हिस्सा लेंगे। 10 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में दो लाख से अधिक ट्रेड विजिटर्स के पहुंचने की संभावना है। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी, क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी’ रखी गई है।

*आईपीपीएफ के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि* आयोजन का उद्देश्य मध्य प्रदेश को प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को गति देना है। वर्तमान में प्रदेश में करीब 396 रजिस्टर्ड रबर एवं प्लास्टिक फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिनसे 35 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। वहीं, करीब 6,000 करोड़ रुपए के निवेश वाली 105 नई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। एक्सपो में आधुनिक मशीनरी, रीसाइक्लिंग तकनीक, सस्टेनेबल पैकेजिंग और नई औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन होगा। साथ ही युवाओं के लिए जॉब फेयर और उद्यमियों के लिए निवेश, मशीनरी फाइनेंसिंग एवं नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!