धर्म-संस्कृति

प्रतिभाओं को तराशना और प्र्तोत्साहित करना भी राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण सेवा – त्रिपाठी

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास, इंदौर

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास, इंदौर

प्रतिभाओं को तराशना और प्र्तोत्साहित करना भी राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण सेवा – त्रिपाठी

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के रजत जयंती वर्ष पर समाज की 100 प्रतिभाओं का सम्मान एवं 45 जरुरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति

इंदौर। प्रतिभाओं को तराशना भी राष्ट्र और समाज की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण सेवा है। प्रोत्साहन और सम्मान किसी भी क्षेत्र में हो, व्यक्ति का उत्साह और हौंसला बढाते हैं। प्रतिभा भले ही समाज की हो, लेकिन उनका लाभ पूरे राष्ट्र को मिलता है। आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास एवं कुणाल शर्मा फाउंडेशन ने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में वन्दनीय पुरुषार्थ किया है, जो निरंतर चलते रहना चाहिए।

ये प्रेरक विचार हैं वेदमूर्ति डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी के, जो उन्होंने विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम परिसर में आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास एवं कुणाल शर्मा फाउंडेशन के संयुत्क तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सृष्टि भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि, हमारे ग्रंथ ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने घोषणा की कि जो भी बालक गीता के दो अध्याय मौखिक सुनाएगा, उसे ग्यारह रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि हमारी नई पीढ़ी अपने संस्कारों और धर्मग्रंथों से जुड़ी रहे। शिक्षाविद प्रो. सुश्री सुनीता शर्मा एवं उद्योगपति अजय त्रिवेदी भी अतिथि के रूप में मौजूद थे, जिन्होंने समाज की 100 प्रतिभाओं को सम्मान एवं 45 मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की लगभग 6 लाख रु. की राशि के चेक भेंट किए। प्रारम्भ में न्यास की ओर से अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं कार्याध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा फाउंडेशन की ओर से सुनील शर्मा एवं दीप्ति शर्मा ने अतिथियो की अगवानी की। स्वागत भाषण पं. देवीप्रसाद शर्मा ने दिया और प्रतिभा सम्मान समारोह की रुपरेखा बताई। अतिथियों का स्वागत सुनील शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजकिशोर शर्मा, गौरव शर्मा, महेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुमन शर्मा, मनोज शर्मा, चिन्मय शुक्ला, उपेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, स्वागत शर्मा आदि ने किया।

प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को 2500 रु., छठी से बारहवी तक के छात्रों को 7500 रु. एवं ग्यारहवी से उच्च शिक्षा तक के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक को 11 हजार रु. की सहायता राशि और छात्रवृत्ति के चेक भेंट किए गए। प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान के दौरान दुपट्टा, प्रशस्ति पत्र एवं स्कूल बैग भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन पं. विनय शर्मा ने किया और आभार डॉ. लोकेश जोशी ने माना। कार्यक्रम में सम्मानित किए गए और लाभान्वित हुए छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं पालक भी बडी संख्या मे बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिये उपस्थित थे।

न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभाओं के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, स्कूल अथवा कॉलेज में शिक्षण शुल्क और पुस्तकों की मदद तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहयोग राशि का वितरण भी किया गया। सर्वाधिक अंक लाने वाले और नीट, क्लेट, जेईई, केट, यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज को गौरवान्वित करने वाली युवा प्रतिभाओं का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी कैलाश पाराशर, सत्येन्द्र शर्मा, गौरव शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, विकास अवस्थी, अनुप शुक्ला, आनंद पुरोहित, अमित शर्मा एवं विद्याधाम के न्यासी राजेंद्र महाजन भी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!