खरगोनमध्यप्रदेशशिक्षा-स्वास्थ्य

बड़वाह। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी बिदाई…स्वास्थ्य विभाग ने सम्मान समारोह का किया आयोजन…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लैब टेक्नीशियन राजेंद्र सोलंकी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा तिवारी, वार्ड बॉय जगदीश लोटस्वे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दिए गईं।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र मिमरोट, सिविल हॉस्पिटल इंचार्ज डॉक्टर यशवंत इंगला, बीई जगदीश खेडेकर, लैब टेक्नीशियन महेंद्र पटेल, देवेंद्र खांडे, प्रमोद पाटीदार,राजा शर्मा, जेएस कौरव सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन भावना प्यासे और मनीष मंडलोई ने किया।इस दौरान वक्ताओं भी इनके कार्यकाल और ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उदाहरण देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!