खरगोनअपराधप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट

बड़वाह। शेयर मार्केट के नाम पर 10 लाख से ज्यादा की ठगी… डमी एप्लीकेशन के माध्यम से करते थे ट्रेडिंग…तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

कपिल वर्मा बड़वाह। शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बड़वाह पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को बड़वाह थाने पर बड़वाह निवासी फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फरियादी को शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया।

उक्त व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े सदस्यों द्वारा शेयर मार्केट में भारी मुनाफा होने संबंधी स्क्रीनशॉट लगातार ग्रुप में साझा किए जाते थे, जिससे फरियादी को विश्वास हो गया कि उक्त ग्रुप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाया जा सकता हैं।

इसके बाद जालसाजों द्वारा फरियादी के मोबाइल फोन में एक मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई गई तथा निवेश के नाम पर उनके द्वारा बताए गए। विभिन्न बैंक खातों में फरियादी से कुल 10 लाख 95 हजार रुपए जमा कराए गए। उक्त एप्लीकेशन में निवेश की गई राशि एवं मुनाफा प्रदर्शित होने के बावजूद फरियादी द्वारा राशि निकालने का प्रयास करने पर राशि वापस नहीं निकाली जा सकी।

इसके बाद जालसाजों द्वारा राशि निकालने के नाम पर फरियादी से सर्विस टैक्स एवं अन्य शुल्क की मांग की गई, जिससे फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उसने थाना बड़वाह पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राप्त सूचना पर थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 72/26 धारा 318(4), 319 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में गठित पुलिस टीम के द्वारा उक्त मामले में फरियादी से जानकारी प्राप्त कर तत्काल उनकी शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज की गई एवं बैंक अधिकारियों से समन्वय कर बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त राशि सिध्दपुर जिला पाटन गुजरात के रहने वाले अमित के बैंक खातों में स्थानांतरित हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के आधार पर एवं गहन तकनीकी विश्लेषण करने के उपरांत थाना बड़वाह की टीम को गुजरात भेजा गया। जिसमें तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने सिध्दपुर जिला पाटन गुजरात के रहने वाले अमित को पुलिस टीम ने अभिरक्षा में लिया गया। जिसे न्यायालय पेश कर पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया गया।

पुलिस रिमान्ड उपरांत अमित ने अपना बैंक खाता अपने रिश्तेदार संजय को देना बताया, अमित से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा संजय की तलाश की गई एवं उसकी जानकारी जुटाई गई।

जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली की संजय प्रजापति किसी अन्य धोखाधडी के अपराध में जिला जेल गुरुग्राम हरियाणा में निरुध्द होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम बड़वाह के द्वारा न्यायालीन प्रक्रिया कर आरोपी संजय का रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिसमें संजय से कड़ी दर कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथी अनिल ठाकोर के साथ मिलकर उक्त धोखाधडी करने की जानकारी पुलिस को दी।

संजय से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा अनिल ठाकोर को भी प्रकरण में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई। सम्पूर्ण राशि 10 लाख 95 हजार रुपए नगदी को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक शकुन्तला डोडवे, अजेश जायसवाल, राजासिंह किराडे, नितिन बौरासिया, विजय अहिरवार, अनिल मीणा, रवि यादव, विजय सिसोदिया, हरिचन्द्र यादव, भारत बारिया, आशीष सिंह, विनोद गुर्जर, रोहित कुशवाह, चेतन जाट, चंद्रपाल जाट व थाना बड़वाह के अन्य पुलिस स्टॉफ व सायबर सेल खरगोन से दीपक तलवारे, सचिन चौधरी, सोनू वर्मा, मगन अलावा का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!