धर्म-संस्कृति

विकसित भारत एक्सपो 2026” — लाभगंगा परिसर, इंदौर में होगा तीन दिवसीय आयोजन 16 सितंबर से 

विकसित भारत एक्सपो 2026

विकसित भारत एक्सपो 2026” — लाभगंगा परिसर, इंदौर में होगा तीन दिवसीय आयोजन 16 सितंबर से

इंदौर | इंदौर में “विकसित भारत एक्सपो 2026” का तीन दिवसीय आयोजन 16 से 18 सितंबर 2026 तक लाभगंगा परिसर, इंदौर में किया जा रहा है। यह आयोजन  शंकर लालवानी,  सांसद, लोकसभा, इंदौर, मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

एक्सपो का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों, को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना तथा “विकसित भारत @2047” के संकल्प और भारत की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस तीन दिवसीय एक्सपो में एपीडा (APEDA), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), ट्राइफेड (TRIFED), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (NBCC), केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, CIPET एवं KVIC सहित विभिन्न केंद्रीय एवं अन्य सरकारी विभागों एवं संस्थानों की सहभागिता रहेगी।

प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को सहभागी विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा उनकी योजनाओं, पहलों, तकनीकों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

“विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे  शंकर लालवानी, सांसद, लोकसभा, इंदौर द्वारा किया जाएगा।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के एक्सपो में पहुंचने की संभावना है। यह प्रदर्शनी नागरिकों को सरकार की विकासपरक पहलों से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!